Best motivation story ever never give up


संसार में दो प्रकार के पेड़ पौधे होते हैं ॰॰॰

    *प्रथम* : अपना फल स्वयं दे देते हैं,
   *जैसे - आम, अमरुद, केला इत्यादि ॰॰॰*

    *द्वितीय* : अपना फल छिपाकर रखते हैं,
    *जैसे - आलू, अदरक, प्याज इत्यादि ॰॰॰*

जो अपना फल अपने आप दे देते हैं, उन वृक्षों को सभी खाद-पानी देकर सुरक्षित रखते हैं,  *किन्तु जो अपना फल छिपाकर रखते है, वे जड़ सहित खोद लिए जाते हैं ॰॰॰*

                  *ठीक इसी प्रकार*
जो व्यक्ति अपनी विद्या, धन, शक्ति स्वयं ही समाज सेवा में समाज के उत्थान में लगा देते हैं, *उनका सभी ध्यान रखते हैं अर्थात् मान-सम्मान देते है* ।

                   *वही दूसरी ओर*
 जो अपनी विद्या, धन, शक्ति स्वार्थवश छिपाकर रखते हैं, किसी की सहायता से मुख मोड़े रखते है, *वे जड़ सहित खोद लिए जाते है,* अर्थात् समय रहते ही भुला दिये जाते है।
🙏

Post a Comment

0 Comments